Wednesday, October 2, 2024

VIDEO: मंत्री कृष्ण लाल पंवार से एक्सक्लूसिव बातचीत, बोले- इसराना से पानीपत तक रोजगार और गांव की बेटियों के लिए सफर हुआ आसान



नमस्कार जी, राम राम सारा ने, निधि मुदगिल तीन दिन की हरियाणा चुनावी यात्रा पर थीं, इस दौरान उन्होंने कई मंत्रियों से बात चीत की, हरियाणा के पानीपत जिले में, जहां 2024 के विधानसभा चुनाव की हलचल जोरों पर है। आज हमारे साथ हैं हरियाणा सरकार में परिवहन, आवास और जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार, जो इसराना से बीजेपी के प्रत्याशी हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। आइए उनसे जानते हैं इस चुनाव को लेकर उनकी योजनाओं और जनता के लिए वो और क्या कुछ लेकर आने वाले हैं।

खास बातचीत के दौरान कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि, उन्होंने अपने क्षेत्र में परिवहन से लेकर महिलाओं के लिए रास्ते आसान बनाने की कोशिश की, जिसमें वो कामयाब भी रहे, इसराना हो या पानीपत, सभी क्षेत्रों में मंत्री ने काफी काम किए नौल्था गांव से लेकर पानीपत शहर तक हर जगह, खास बस लगवाईं, जहां गांव कि लड़कियां सिर्फ कुछ ही किलो मीटर तक यात्रा कर पाती थीं, वहीं अब नई बसों को जोड़कर 150 किलो मीटर तक का सफर अब गांव की लड़कियां कर रही हैं। जिससे उनके लिए कई रास्ते खुले जिससे वो अपनी पहचान बना सके।

इसराना: BJP प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार का ताबड़तोड़ प्रचार

निधि मुदगिल का सवाल- कृष्ण लाल पंवार जी आपके पास कई बड़े विभाग थे,आपने अपने स्थान में किस तरीके से ये इम्पलिमेंट किया इसके बारे में बताएं? 

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि, 'सबसे पहले तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेताओं का जिसने मुझे इसराना विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

जैसे कि आपने कहा मैं जब मेरे बाप परिवहन, आवास, जेल विभाग था, तब हमारे परिवहन में इकतालीस 100 बसें थी, उसमें हमने नई बसे डालने का काम किया, हमने प्राइवेट बस परमिट देकर (private bus permit) के उन्हें अपने बेड़े में शामिल किया, जिससे युवाओं को रोजगार मिला, इसके अलावा हमने जो गांव से हमारी बेटियां कॉलेज जाती थी तो केवल 60 किलोमीटर तक की ही यात्रा कर सकती थी। हमने उनको पास दिया और 100 किलोमिटर से बढ़ाते हुए रास्ते को 150 किलोमिटर तक किया, जिससे बेटियों की यात्रा आसान हो सके, बेटियां गांव से कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक जाती थी, यह देखते हुए हमने ट्रांसपोर्ट विभाग की मदद से बस लगवाई, जिससे हमारी बेटियां सुरक्षित गांव से पढ़ाई करने दूसरे शहरों में जा पा रही हैं। 

हमारी संवाददाता निधि ने इसके बाद पूछा कि,  आपने एड्वांस में ही मेरे दूसरे सावाल का जवाब दे दिया... इसके बाद मेरा अगला सावाल है कि,क्योंकि चुनाव में इस बार ग्रामीण, युवा और महिलाएं सबसे महत्वपूर्ण मु्द्दे हैं। इस बात आप अपने विभाग को कैसे इस्तेमाल करना चाहेंगे, अभी अगर आपको फिर एक बार कार्यकाल मिलता है तो, किस तरीके से आप इसको भुनाएंगे? कौन से मुद्दे आपके लिए जरूरी है, अभी चुनाव में किन मुद्दों पर आपने ध्यान दिया, जिसका आपका लाभ आपको इस चुनाव में मिल सकता है? 

अपने तीन कार्यकाल में हमने हर गांव में चौपाल बनवाई, हर समाज के चौपाल में काम करने का काम किया। कई गांव में धर्मशाला बनवाई और 2023 में हमने नए पावर हाउस लगवाएं (power house), नौल्था गांव में भी 


नया पावर हाउस लगवाया गया था, सब डिविजन बनवाया,बकलोड़ा को सब तहसील बनवाया, college, ITI, BSC से CSC।, PHC, हमारी कला, PSC और CSC तक सभी पढ़ाई आज यहां हो रही है।

VIDEO: मंत्री कृष्ण लाल पंवार से एक्सक्लूसिव बातचीत, बोले- इसराना से पानीपत तक रोजगार और गांव की बेटियों के लिए सफर हुआ आसान

नमस्कार जी, राम राम सारा ने, निधि मुदगिल तीन दिन की हरियाणा चुनावी यात्रा पर थीं, इस दौरान उन्होंने कई मंत्रियों से बात चीत की, हरियाणा के प...