Friday, April 30, 2021

ये वायरस इतने अपनों को ले जाएगा कल्पना नहीं की थी...

 2 बार इवेंट और एक बार इंटरव्यू के दौरान सर से आजतक ऑफिस की कैंटीन में मुलाकात हुई, एक जिंदा दिल इंसान और बेबाक पत्रकार को खोना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ख़ुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। कोरोना वायरस इतने लोगों की जान लेगा ये कल्पना कभी नहीं की थी।



खुद को सोलो ट्रिप पर जाने से नहीं रोक पाएंगे…..


घूमना सभी को पंसद होता है, हम अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं लेकिन सभी को छुट्टी ना मिलने के कारण हमें घूमने का प्लान केंसिल करना पड़ता है, ऐसे में हम आपकों सोलो ट्रिप का सुझाव देंगे, क्योंकि सोलो ट्रिप से आपको इनर पीस मिलती है जी हां, हम आपकों बताने जा रहे हैं सोलो ट्रिप के फायदे, जिसे पढ़कर आप सोलो ट्रिप जाने के लिए एक बार जरुर सोचेंगे………

खुद को समझेंगे

आप हमेशा काम में व्यस्त रहते हैं ऐसे में सोलो ट्रिप पर जाने से आप खुद के लिए टाइम निकालेंगे और अपने बारे में शांति से बैठकर सोचेंगे. ऐसे में आप खुद को समझेंगे औऱ खुद के साथ घूमकर अपको एक अलग खुशी का एहसास होगा.

जहां मन हो वहां जा सकेंगे

अगर आप अकेले घूमने जाओंगे तो कोई आपको रोकने वाला नहीं होगा. ऐसे में आपका जहां मन करेगा आप वहां घूमने जा सकेंगे, आप खुद के इंट्रस्ट के हिसाब से जगह सेलेक्ट कर सकेंगे और वहां घूम सकेंगे, आप चीजों को ज्यादा बेहतर समझेंगे.

चुनौतियों से लड़ना सीखेंगे

जिंदगी में हमेशा हमारे सामने चुनौतियां आती है, और हर कोई उनसे निपटने का हुनर नहीं रखता, लेकिन जब आप अकेले होते हैं तब आप बेहतर काम करते हैं. अगर आप अकेले घूमने निकलोगे तो जाहिर सी बात हैं आपके सामने चुनौतियां भी आएगी, ऐसे में आप उनसे लड़ने का हुनर भी सीख जाएंगे.


अजनबियों से बातचीत का हुनर

हम जब कहीं घूमने जाते हैं तो हमें बातचीत करने के लिए किसी की जरुरत होती है, अगर आप सोलो ट्रिप जाएंगे तो आपको अजनबियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, इससे आप अजनबियों से बात करने का हुनर भी सिख जाएंगे और आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी बढ़ेगी.


आत्मिक शांति मिलेंगी

जाहिर सी बात है सोलो ट्रिप पर आपको खुद के लिए भी काफी समय मिलेगा इससे आपको इनर पीस मिलेगा, साथ ही आप अपनी कमियों को भी पहचान सकेंगे और उनपर काम भी कर सकेंगे.



Wednesday, April 28, 2021

फोटो में "View Justify" होना मुश्किल है

सुबह नदी किनारे पत्थर पर बैठकर व्यायाम (एक्सरसाइज) करना और फिर सूर्योदय देखना, ठंडा बेहता तेज़ पानी, पक्षियों की चहचाहट और बादलों से टकराते पहाड़ कुछ ऐसा है मेरा उत्तरकाशी ❣️

By Journalist Nidhi Mudgill


"सुकून" देने वाला दृश्य



By Journalist Nidhi Mudgill 

मौसम खराब होने के कारण उड़ान के बीच फिर अचानक सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने के लिए कहा गया, हमारी यात्रा में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। एक 2 साल तक का बच्चा प्लेन में सबके मनोरंजन का माध्यम बना हुआ है और सीट के आसपास वालों से प्यारी आवाज़ में कुछ बोल भी रहा है, वहीं दूसरी ओर एक और छोटा बच्चा करीब 10 महीने का होगा, मेरी आगे वाली सीट पर ही है, आते ही पूरे प्लेन में बच्चे ने रो रो कर पूरा प्लेन सर पर उठा लिया, कोरोना दौर है इसलिए सभी ने मस्क और पीपीटी किट पहनी हुई है, ऐसे में बच्चे का रोना भी लाजमी है। 

रोते हुए बच्चे को एयरहोस्टेस से लेकर सह यात्री सभी चुप कराने में लगे हुए हैं, लेकिन अब बच्चा थोड़ा शांत है शायद सोने भी वाला है, दरअसल बच्चे के पापा मेरी साइड वाली सीट पर ही बैठे हैं, बच्चे को रोता देख बोहत टेंशन में आ गए थे।

आए भी क्यों ना एक पिता अपने बच्चे से इतना प्यार जो करता है, कुछ देर पहले आगे वाली सीट से बच्चे का छोटा सा हाथ थामा हुआ था, ये दृश्य अब तक का सबसे सकून देने वाला दृश्य था, मन तो था उस दृश्य को कैमरा में क़ैद करलू लेकिन मैं उस पल को आंखों से देखकर ही खुश थी मुझे ठीक नहीं लगा की इस पल मैं एक पिता और एक बच्चे को डिस्टर्ब करू। 


VIDEO: मंत्री कृष्ण लाल पंवार से एक्सक्लूसिव बातचीत, बोले- इसराना से पानीपत तक रोजगार और गांव की बेटियों के लिए सफर हुआ आसान

नमस्कार जी, राम राम सारा ने, निधि मुदगिल तीन दिन की हरियाणा चुनावी यात्रा पर थीं, इस दौरान उन्होंने कई मंत्रियों से बात चीत की, हरियाणा के प...